top of page

लाल किताब में मंगल ग्रह का महत्व


लाल किताब के अनुसार, मंगल ग्रह को एक ओर शुभ ग्रह माना जाता है, वहीं दूसरी ओर यह अशुभ प्रभाव भी उत्पन्न कर सकता है। लाल किताब में भी मंगल ग्रह का संबंध हनुमान जी से जोड़ा गया है। मंगल का प्रभाव कुंडली के 12 भावों में शुभ और अशुभ दोनों प्रकार से महसूस किया जा सकता है। ज्योतिष के अनुसार, ये 12 भाव व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक की घटनाओं का संकेत देते है |



लाल किताब के अनुसार मंगल ग्रह का प्रभाव :

लाल किताब के अनुसार, यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है, तो इसे सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। मंगल ग्रह अपने मित्र ग्रहों के साथ बलवान होता है। इसके विपरीत, यदि मंगल ग्रह की स्थिति कुंडली में कमजोर या पीड़ित होती है, तो यह जातक के लिए शुभ नहीं माना जाता। मंगल अपने शत्रु ग्रहों के साथ कमजोर होता है। इस प्रकार, मंगल का प्रभाव व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों रूपों में देखा जा सकता है।

आइए, जानें मंगल के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव क्या हैं:

सकारात्मक प्रभाव (positive effects )- मंगल के शुभ प्रभाव से व्यक्ति निडर और ऊर्जावान होता है, जिससे उसकी उत्पादक क्षमता में वृद्धि होती है। विपरीत परिस्थितियों में भी वह चुनौतियों का सामना धैर्यपूर्वक करता है और उन्हें पार कर लेता है। बलवान मंगल का प्रभाव केवल व्यक्ति पर ही नहीं बल्कि उसके पारिवारिक जीवन पर भी दिखाई देता है। इसके कारण, व्यक्ति के भाई-बहन भी अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त करते हैं|

नकारात्मक प्रभाव (negative effects )- यदि मंगल ग्रह कुंडली में कमजोर या पीड़ित हो, तो यह जातक के लिए समस्याएं उत्पन्न करता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है और पारिवारिक जीवन में भी समस्याएं आ सकती हैं। पीड़ित मंगल के कारण जातक को शत्रुओं से पराजय, भूमि से संबंधित विवाद, कर्ज़ आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

लाल किताब के अनुसार मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभावों का समाधान : -


  • बड़ के वृक्ष की जड़ में मीठा दूध-पानी डालकर उसकी गीली मिट्टी नाभि पर लगाएं।

  • घर में ठोस चांदी रखें।

  • घर आई बहन को मीठा खिलाकर विदा करें।

  • धार्मिक स्थल पर गुड़ और चने की दाल का दान करें।

  • दूसरों को मीठा खिलाएं और संभव हो तो स्वयं भी मीठा खाएं।

  • उम्मीद है कि मंगल ग्रह से संबंधित लाल किताब में दी गई यह जानकारी आपके कार्य को सिद्ध करने में सफल होगी।

Comments


bottom of page