top of page

विवाह से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए विशेष उपाय:

महाशिवरात्रि का पर्व केवल धार्मिक आस्थाओं का ही प्रतीक नहीं है, बल्कि यह आपके जीवन में शुभता, सुख

और समृद्धि लाने का भी अवसर प्रदान करता है। विशेषकर विवाह से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के

लिए महाशिवरात्रि पर कुछ सरल लेकिन प्रभावी उपाय किए जा सकते हैं। यदि आप विवाह में आ रही

रुकावटों को दूर करना चाहते हैं या जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, तो ये उपाय आपके लिए बहुत

लाभकारी हो सकते हैं:

1. भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करें:

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के साथ माता गौरी की भी पूजा का विशेष महत्व है। माता पार्वती अपने

भक्तों की मनोकामनाएं जल्दी पूरी करती हैं। आप माता गौरी को श्रृंगार सामग्री और लाल चुनरी अर्पित करें,

और सच्चे मन से पूजा करें। इस पूजा से विवाहित जीवन में सुख और शांति आती है और अविवाहितों को

योग्य जीवनसाथी मिलने की संभावना बढ़ती है।

2. शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं:

महाशिवरात्रि पर 24 घंटे का अखंड दीप जलाना और शिवलिंग पर राम राम लिखे 108 बेलपत्र चढ़ाना

अत्यधिक शुभ फलदायक होता है। इस प्रक्रिया को पूरी श्रद्धा और विवाह की कामना के साथ करें। इससे

भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।

3. दुर्गा सप्तशती का पाठ करें:

महाशिवरात्रि के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करना और सिद्धि कुंजिका स्तोत्र का 18 बार पाठ करना विशेष

लाभकारी माना गया है। व्रत के साथ मन में विवाह का संकल्प लेकर माता दुर्गा और भगवान शिव की

स्तुति करें। यह उपाय विवाह के योग को बल प्रदान करता है और जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर

करता है।

4. शिव-पार्वती के मंदिर जाएं:

यदि विवाह में बार-बार बाधाएं आ रही हों, तो महाशिवरात्रि के दिन शिव-पार्वती मंदिर में जाएं। वहां लाल रंग

की मौली लेकर शिव-पार्वती की मूर्ति की सात बार परिक्रमा करें। यदि परिक्रमा संभव न हो, तो एक स्थान पर

खड़े होकर मौली को दोनों मूर्तियों पर बांधें और फिर भगवान शिव और माता पार्वती से शीघ्र विवाह की

कामना करें। यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जिनके विवाह में लगातार देरी हो रही हो।

5. रामचरितमानस की चौपाई का पाठ करें:

प्रेम विवाह की कामना रखने वाले व्यक्ति महाशिवरात्रि पर रामचरितमानस के बालकांड की चौपाई का पाठ

करें:सीय राममय सब जग जानी। करहूं प्रणाम जोरि जुग पानी। यह चौपाई माता सीता की प्रार्थना को

दर्शाती है, जिसमें उन्होंने भगवान राम को वर के रूप में पाने की इच्छा प्रकट की थी। इस उपाय से भगवान

शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है और विवाह के योग में गति आती है।

6. गेंदे के फूलों की माला अर्पित करें:

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती को गेंदे के फूलों की माला अर्पित करें। इसके साथ पीले वस्त्र

पहनें और पूजा में भाग लें। ‘ॐ गौरी शंकराय नमः’ मंत्र का जाप करें। यह उपाय विवाह में आने वाली

बाधाओं को दूर करने के लिए अत्यंत प्रभावी माना गया है।

7. शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें:

महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक करना अत्यंत शुभ माना जाता है। आप इसे शिव मंदिर में जाकर या घर में बने

शिवलिंग पर कर सकते हैं। रुद्राभिषेक से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और जीवन में खुशहाली लाते

हैं। यदि विवाह में समस्या हो, तो रुद्राभिषेक के साथ सच्चे मन से योग्य जीवनसाथी की कामना करें।

 
 
 

Recent Posts

See All
वैशाख माह 2025 - हिन्दू कैलेंडर में महत्व, मंत्र, धार्मिक अनुष्ठान और व्रत :

ज्योतिषाचार्य भाविका राजगुरु द्वारा 2025 का वैशाख माह, जो 13 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई तक रहेगा, धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व रखता है।...

 
 
 

Comentarios


bottom of page