top of page

मौनी अमावस्या 2025: इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, हीरे की तरह चमकेगी किस्मत :

29 जनवरी का दिन कई राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस दिन देवों के देव महादेव की कृपा कई राशि के जातकों पर बरसेगी। महादेव की कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। साथ ही हर मनोकामना पूरी होगी। कई राशि के जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।


  • मौनी अमावस्या के दिन कर्क राशि के जातकों पर महादेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से कर्क राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी से प्यार मिलेगा। पार्टनरशिप में किये गए कार्यों से लाभ मिलेगा। पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। महाकुंभ में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। मौनी अमावस्या के दिन कारोबार में धन लाभ होगा। भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए काले तिल का दिन करें।


  • मौनी अमावस्या के दिन मकर राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से हर काम में सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। मौनी अमावस्या पर दान करने से मकर राशि के जातकों को अशुभ ग्रहों से मुक्ति मिलेगी। मकर राशि के जातकों को आध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा। भगवान शिव की कृपा से आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी। जीवनसाथी के साथ देव दर्शन के लिए धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने के बाद गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।


  • कुंभ राशि के जातकों पर भी महादेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धार्मिक कार्यों में लिप्त रहेंगे। समाज की सेवा करेंगे। दान-पुण्य में भागीदार बनेंगे। मौनी अमावस्या पर धन का दान कर सकते हैं। शिवजी की मेहरबानी से अधूरे काम मौनी अमावस्या पर पूरे होंगे। घर पर खुशियों का माहौल रहेगा। मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान के बाद दूध और दही से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। मौनी अमावस्या के दिन किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे जीवन में व्यापक बदलाव आएगा। काले तिल, कंबल और अन्न का दान करें।









 
 
 

Recent Posts

See All
वैशाख माह 2025 - हिन्दू कैलेंडर में महत्व, मंत्र, धार्मिक अनुष्ठान और व्रत :

ज्योतिषाचार्य भाविका राजगुरु द्वारा 2025 का वैशाख माह, जो 13 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई तक रहेगा, धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व रखता है।...

 
 
 

Comments


bottom of page