top of page

पापमोचनी एकादशी 2025: करें यह उपाय, विष्णु जी की कृपा से प्राप्त करें धन, सुख और समृद्धि :

1. नई नौकरी या प्रमोशन के लिए उपाय: यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं या प्रमोशन चाहते हैं

तो पापमोचनी एकादशी के दिन एक कच्चा नारियल और आठ बादाम लेकर भगवान विष्णु के मंदिर

में चढ़ाएं। साथ ही, अपनी इच्छा को भगवान के समक्ष रखें।

2. मंत्र जाप: पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय ऊँ नमो भगवते

वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। इसे विशेष रूप से तुलसी की माला से जाप करने का प्रयास करें। इस

मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को शांति, समृद्धि और सफलता मिलती है।

3. व्यापार में लाभ के लिए उपाय: यदि आप अपने व्यवसाय में वृद्धि और लाभ चाहते हैं तो 11 गोमती

चक्र और तीन एकाक्षी नारियल लेकर विष्णु मंदिर में चढ़ाएं। पूजा के बाद गोमती चक्र को पीले

कपड़े में बांधकर अपने ऑफिस में कहीं एक जगह बांध दें। इससे व्यापार में वृद्धि होगी।

4. पीपल में जल अर्पित करें: शास्त्रों के अनुसार पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता

है। इस दिन एक लोटे में जल लेकर उसमें थोड़ी सी चीनी मिला कर पीपल के पेड़ के नीचे अर्पित

करें। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

5. धन लाभ के लिए उपाय: पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद रात को

नौ बत्तियों का दीपक जलाएं। इसके अलावा एक अन्य दीपक जलाएं और उसे रातभर जलने दें। इस

उपाय से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन लाभ होता है।

6. पैसा निकलवाने के लिए उपाय: यदि आपके पास कोई फंसा हुआ पैसा है, तो पापमोचनी एकादशी के

दिन एक गोमती चक्र लेकर उसे रात के समय किसी वीरान जगह पर दबा दें। भगवान विष्णु का

नाम लेते हुए यह प्रार्थना करें कि वह आपका पैसा वापस दिलाएं।

7. सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपाय: अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाना चाहते हैं,

तो एकादशी के दिन पांच सुहागिन महिलाओं को घर बुलाकर उन्हें मीठा भोजन कराएं। यदि घर पर

यह व्यवस्था न हो सके, तो महिलाओं को भोजन देकर उनके घर जाएं।

8. बच्चों की तरक्की के लिए उपाय: पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते वक्त

चंदन घिसकर उसकी एक कटोरी तैयार करें। पूजा के बाद अपने बच्चों के सिर पर तिलक करके

उन्हें यह चंदन लगाएं। यह उपाय बच्चों की तरक्की और शिक्षा में मदद करता है।

9. स्वास्थ्य के लिए उपाय: अगर आप और आपके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं, तो

तुलसी के पौधे के नीचे गाय के घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए तुलसी

की परिक्रमा करें। यह उपाय सेहत में सुधार लाता है।

10. नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए उपाय: नकारात्मक विचारों से छुटकारा पाने और

सकारात्मक विचारों को आकर्षित करने के लिए पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान नारायण को

केसर मिले दूध का भोग अर्पित करें और रात को घी का दीपक जलाकर विष्णु जी की आरती करें।

11. नए कार्य की शुरुआत के लिए उपाय: यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो गाय

को गेहूं की रोटी पर गुड़ रखकर खिलाएं। यह कार्य को सफलता दिलाने और आगे बढ़ने में मदद

करेगा।

12. स्वर्ग की प्राप्ति के उपाय: पापमोचनी एकादशी के दिन यदि आप गौ दान करते हैं और भगवान श्री

विष्णु की पूजा करते हैं तो भगवान विष्णु की कृपा से आपको मृत्यु उपरांत स्वर्ग की प्राप्ति होती

है।


पापमोचनी एकादशी के दिन विशेष ध्यान रखने योग्य बातें:

  • पापमोचनी एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित करना वर्जित माना जाता है, इसलिए इस दिन

तुलसी के पौधे में जल न डालें और पत्तियां भी न तोड़ें।

  • भगवान विष्णु के भोग में तुलसी के पत्तों का प्रयोग एक दिन पहले कर लें।

पापमोचनी एकादशी का दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा और उपवास के लिए होता है।


इस दिन किए गए उपायों से जीवन में समृद्धि, शांति, और सकारात्मकता का संचार होता है। भाविका राजगुरु के अनुसार, इस दिन कुछ खास उपायों को अपनाकर आप भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और

अपने जीवन में हर प्रकार के सुख और सफलता को पा सकते हैं।

आशा है कि यह जानकारी आपको पापमोचनी एकादशी के महत्व और उपायों को सही तरीके से समझने में

मदद करेगी।

 
 
 

Recent Posts

See All
वैशाख माह 2025 - हिन्दू कैलेंडर में महत्व, मंत्र, धार्मिक अनुष्ठान और व्रत :

ज्योतिषाचार्य भाविका राजगुरु द्वारा 2025 का वैशाख माह, जो 13 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई तक रहेगा, धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व रखता है।...

 
 
 

Comments


bottom of page