घर के वास्तु दोषों को दूर करने के कुछ आसान उपाय :
- Bhavika Rajguru
- Oct 14, 2024
- 4 min read
Updated: Oct 16, 2024
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर से परेशानियां खत्म नहीं हो रहीं है, पैसा टिक नहीं रहा है तो
इसके लिए आपके घर का वास्तु दोष काफीं हद तक जिम्मेदार होते है, घर में नकारात्मक ऊर्जा
व सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश भी मुख्य द्वार एवं किये गये निर्माण से होता है ऐसी
परिस्थिति में वास्तु दोष के नियमों का पालन कर आप आपके जीवन में सुख- शांति प्राप्त की
जा सकती है, यदि आपके घर में धन -समृद्धि आगमन में बाधा आती है, आपके घर में हमेशा
अशांति बनी रहती है या फिर घर में पैसा नही रुकता है और हर समय घर में कलह बनी रहती
हो या आपके परिवार का कोई न कोई सदस्य बीमार रहता हो, इन सब का कारण आपके घर में
वास्तु दोष हो सकता है जिसका निवारण करने के लिए आपको अपना घर में तोड़-फौड़ की
आवश्यकता नही है, आप वास्तु दोष के कुछ आसान उपायों को अपनाकर इन समस्यायों से
छुटकारा पा सकते है,|
आज हम बताने जा रहें हैं वास्तु दोष निवारण के सरल उपायों के बारें में-
घर के वास्तु दोषों को दूर करने के उपाय -
1. राम चरित मानस का पाठ :
उपाय: घर में नौ दिन तक राम चरित मानस का पाठ कराएं या अखंड कीर्तन कराएं।
लाभ: यह उपाय घर के वास्तु दोषों को दूर करने में सहायक होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है। धार्मिक अनुष्ठान और कीर्तन से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और शांति व समृद्धि की भावना घर में घर कर जाती है।
2. हाटकेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन :
उपाय: हाटकेश्वर महादेव मंदिर में जाकर दर्शन करें और विशेष पूजा विधि का पालन करें।
लाभ: इस मंदिर के दर्शन से वास्तुजनित दोषों का निवारण होता है, खासकर वहां की विशेष पूजा
विधि और ध्यान से। यह विधि घर में सकारात्मकता और संतुलन लाने में मदद करती है।
3. स्वस्तिक का चिन्ह :
उपाय: घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से नौ अंगुल लंबा और चौड़ा स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं।
लाभ: स्वस्तिक एक पवित्र प्रतीक है जो नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने और सकारात्मक ऊर्जा का
स्वागत करने में मदद करता है। यह घर के वातावरण को शांति और सकारात्मकता से भर देता है।
4. रसोई का वास्तु सुधार :
उपाय: रसोई के अग्निकोण (दक्षिण-पूर्व कोना) में बल्ब लगाएं और उसे रोज सुबह और शाम जलाएं।
लाभ: अग्निकोण रसोई का महत्वपूर्ण भाग होता है। बल्ब जलाने से उस क्षेत्र में ऊर्जा का प्रवाह सही रहता है, जिससे रसोई का वास्तु दोष दूर होता है और समृद्धि की संभावना बढ़ती है।
5. घोड़े की नाल :
उपाय: घर के मुख्य द्वार पर काले घोड़े की नाल टांगें, ध्यान रखें कि यह यू शेप में हो और खुद गिर गई हो।
लाभ: घोड़े की नाल सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक मानी जाती है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और घर में सुरक्षा की भावना बढ़ाती है।
6. जल से पूर्ण कलश :
उपाय: घर के उत्तर-पूर्व कोने में एक जल से भरा कलश रखें। ध्यान दें कि कलश खंडित न हो।
लाभ: जल से भरा कलश घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है और नकारात्मक ऊर्जा को
समाप्त करता है। यह समृद्धि और सुख का प्रतीक है।
7. पर्वत का चित्र :
उपाय: अपने बैठने के स्थान के पीछे पर्वत का चित्र लगाएं।
लाभ: पर्वत का चित्र आत्मविश्वास और इच्छा शक्ति को मजबूत करता है। यह मानसिक बल और
स्थिरता प्रदान करता है।
8. सोने की दिशा :
उपाय: पश्चिम की ओर सिर करके सोने से बचें और दक्षिण दिशा में सिर करके सोने का प्रयास करें।
लाभ: दक्षिण दिशा में सिर करके सोने से नींद में सुधार होता है, चिड़चिड़ापन कम होता है और
स्वास्थ्य में लाभ होता है। यह दिशा मानसिक शांति और बेहतर नींद के लिए फायदेमंद होती है।
9. उत्तर-पूर्व कोना :
उपाय: उत्तर-पूर्व में कचरा या भारी वस्तुएं न रखें और मुख्य द्वार पर अशोक का वृक्ष लगाएं।
लाभ: उत्तर-पूर्व कोना वास्तु शास्त्र में महत्वपूर्ण माना जाता है। कचरा या भारी वस्तुएं इस दिशा में न रखें ताकि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनी रहे। अशोक का वृक्ष नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और घर में सकारात्मकता लाता है।
10. टॉयलेट की स्थिति :
उपाय: टॉयलेट सीट को इस प्रकार लगवाएं कि जब आप बैठें तो आपका मुंह उत्तर की ओर हो।
लाभ: यह स्थिति नकारात्मक ऊर्जा को कम करती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए
रखती है। यह कार्यक्षमता में सुधार और सफलता की संभावना बढ़ाती है।
इन सरल वास्तु टिप्स का पालन करके, आप अपने घर को एक ऐसा स्थान बना सकते हैं जो
सुख,शान्ति,समृद्धिऔर आरोग्य से परिपूर्ण हो तथा ज्ञान और सफलता प्राप्ति हेतु
प्रोत्साहित करता है।
यदि आप भी अपने घर या कार्य-स्थल पर किसी समस्या से सामना कर रहे है तो हमारे
संस्थान के प्रबुद्ध ज्योतिषी अथवा वास्तु एक्सपर्ट से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु
हमारी वेब-साईट-WWW.RAJGURUASTROSCIENCE.COM या फ़ोन नं.-9256699947 के
द्वारा संपर्क कर सकते है |
महादेव सदैव आपकी रक्षा करे |
Comments