top of page

गणेश चतुर्थी पर राशि अनुसार पूजा के लाभ: सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग :

गणेश चतुर्थी के अवसर पर राशि अनुसार पूजा करने से हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस

दिन राशि के अनुसार भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन की सभी समस्याएं समाप्त हो

जाती हैं और घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।

हर व्रत और त्योहार से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है, क्योंकि उन्हें सभी

देवताओं में पहला स्थान प्राप्त है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से

गणेश की पूजा करते हैं, उनके सभी दुख दूर हो जाते हैं। इसलिए भगवान गणेश को

विघ्नहर्ता गणपति भी कहा जाता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार गणेश चतुर्थी 7 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी और अनंत

चतुर्दशी 17 सितंबर 2024 को होगी। गणेश चतुर्थी पर राशि के अनुसार पूजा करने से भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है।



गणेश चतुर्थी के दिन राशि के अनुसार भगवान गणेश को किस प्रकार का भोग अर्पित करना शुभ रहेगा, आइए जानें:

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को लाल रंग के गणेश की मूर्ति घर में स्थापित करनी चाहिए। दस

दिनों तक लाल वस्त्र, अनार, लाल गुलाब और 11 दूर्वा दल अर्पित करें। इससे घर में सुख और

शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग नीले रंग के गणेश की मूर्ति की पूजा करें। 10 दिनों तक सफेद वस्त्र,

मोदक, सफेद फूल और इत्र अर्पित करें। इससे आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग हरे रंग के गणेश की मूर्ति स्थापित करें और 10 दिनों तक हरे रंग के

वस्त्र, मूंग के लड्डू, हरी इलायची, हरे फल और पान का भोग अर्पित करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को सफेद रंग की गणेश की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए और गुलाबी

वस्त्र अर्पित करें। मोदक और चावल की मिठाई का भोग लगाएं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को लाल रंग के गणेश की प्रतिमा घर में रखना चाहिए और लाल वस्त्र

अर्पित करें। गुड़ की मिठाई, खजूर और कनेर के फूल अर्पित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग हरे रंग के गणेश की मूर्ति स्थापित करें और हरे रंग के वस्त्र अर्पित

करें। मूंग दाल के लड्डू, हरे फल, दूर्वा और पान का भोग लगाएं।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को नीले रंग के गणेश की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। सफेद वस्त्र,

लड्डू, सफेद फूल, इत्र और केले का भोग अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग लाल रंग के गणेश की मूर्ति घर में रखें और सिंदूरी रंग के वस्त्र, गुड़

के लड्डू, अनार, लाल पुष्प और खजूर अर्पित करें।

धनु राशि

धनु राशि के लोग पीले रंग के गणेश की मूर्ति स्थापित करें और पीले वस्त्र, पीले फूल, मोदक,

केले और पीले फल अर्पित करें।

मकर राशि

मकर राशि के लोग नीले रंग के गणेश की प्रतिमा स्थापित करें और नीले वस्त्र अर्पित करें।

तिल के लड्डू, किशमिश, सिंदूर और सफेद पुष्प चढ़ाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग नीले रंग की गणेश की मूर्ति घर में रखें और दस दिनों तक पूजा करें।

नीले वस्त्र, खोया, हरे फल, सफेद पुष्प और किशमिश अर्पित करें।

मीन राशि

मीन राशि के लोग गहरे पीले रंग के गणेश की मूर्ति स्थापित करें और पीले वस्त्र अर्पित

करें। 10 दिनों तक पीले फूल, फल, बेसन के लड्डू और बादाम का भोग लगाएं। इससे आपके

जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहेगी।


यदि आप अपने जीवन में किसी समस्या का सामना कर रहे हैं और समाधान चाहते हैं, तो हमारे

संस्थान के अनुभवी ज्योतिषी या वास्तु विशेषज्ञ से परामर्श प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट

www.rajguruastroscience.com पर जाएं या हमें फोन नंबर 9256699947 पर संपर्क करें।


महादेव सदैव आपकी रक्षा करे |



Comments


bottom of page