आमलकी एकादशी 2025: व्रत और उपायों से प्राप्त करें पुण्य, सुख, और समृद्धि :
- Bhavika Rajguru
- Mar 7
- 4 min read
ज्योतिषी: पुष्कर की लाल-किताब ज्योतिर्विद भाविका राजगुरु के अनुसार, आमलकी एकादशी का महत्व न
केवल मानसिक शांति लाने के लिए है, बल्कि यह व्रत व्यक्ति को पुण्य, सुख, समृद्धि और धन-धान्य की
प्राप्ति में भी सहायक होता है। इस दिन किए गए उपायों से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते
हैं। आइए जानते हैं आमलकी एकादशी के दिन किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में, जो आपकी जीवन
की हर मुश्किल को हल कर सकते हैं।

आमलकी एकादशी के दिन करने योग्य प्रमुख उपाय :
1. संतान सुख के लिए: यदि आप संतान सुख प्राप्त करना चाहते हैं, तो आमलकी एकादशी के दिन 11
छोटे बच्चों को आंवले की कैंडी या मुरब्बा खाने के लिए दें। इसके साथ ही आंवला कैंडी या मुरब्बे
का एक पैकेट या डिब्बा मंदिर में दान करें।
2. नए आयाम स्थापित करने के लिए: एकादशी के दिन 21 ताजा पीले फूलों की माला बनाकर श्री हरि
को अर्पित करें। भगवान को खोए की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इससे कार्यक्षेत्र में सफलता
प्राप्त होती है।
3. मनचाहा वर या वधू पाने के लिए: आमलकी एकादशी के दिन विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करें
और उन्हें आंवले का फल अर्पित करें। इससे विवाह में आ रही समस्याएं दूर होती हैं और मनचाहा
जीवनसाथी मिलता है।
4. ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए: इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें। पूजा के बाद एकाक्षी नारियल
को पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रखें। इससे जीवन में ऐश्वर्य और समृद्धि आती है।
5. कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए: यदि आपके ऑफिस में विपरीत स्थिति बन रही हो, तो एकादशी के
दिन आंवले के पेड़ में जल चढ़ाएं और आंवले की जड़ की थोड़ी-सी मिट्टी लेकर माथे पर तिलक
लगाएं।
6. पारिवारिक रिश्तों को सुधारने के लिए: आमलकी एकादशी के दिन श्री विष्णु भगवान के मंत्र का 108
बार जप करें। मंत्र है:
ऊँ नमो भगवते नारायणाय
इससे पारिवारिक संबंधों में सुधार होता है और घर में सुख-शांति का वास होता है।
7. स्वास्थ्य के लिए: एकादशी के दिन आंवले के पेड़ को नमस्कार करें और आंवले का फल खाएं। इससे
स्वास्थ्य बेहतर रहता है और शरीर में ताजगी बनी रहती है।
8. पारिवारिक समस्याओं के समाधान के लिए: यदि आप अपने जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करना
चाहते हैं, तो आंवले के पेड़ के तने पर सात बार सूत का धागा लपेटें और वहां घी का दीपक जलाएं।
9. शिक्षा में सफलता के लिए: इस दिन दूध में केसर और चीनी डालकर भगवान विष्णु को भोग लगाएं।
साथ ही विद्या यंत्र धारण करें। इससे शिक्षा में सफलता मिलती है।
10. बिजनेस में सफलता के लिए: आमलकी एकादशी के दिन आंवला का वृक्ष लगाएं और उसकी देखभाल
करें। इससे आपके बिजनेस में तरक्की होती है और कारोबार में सफलता मिलती है।
11. नौकरी में बदलाव के लिए: एकादशी के दिन दामोदर मंत्र का 108 बार जप करें: ऊँ दामोदराय नमः
इससे आपको नौकरी में बदलाव और नए अवसर मिलते हैं।
12. शत्रुओं पर विजय पाने के लिए: इस दिन किसी ब्राह्मण को पीले रंग के वस्त्र भेंट करें और उनका
आशीर्वाद प्राप्त करें। इससे आपके शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।
आमलकी एकादशी के दिन विशेष पूजा विधि :
1. आंवले के वृक्ष की पूजा: आमलकी एकादशी के दिन घर में आंवले का वृक्ष लगाना बहुत शुभ माना
जाता है। इस दिन आंवले के वृक्ष की विशेष पूजा की जाती है। आंवले के वृक्ष के नीचे दीपक
जलाना, आंवले का फल अर्पित करना और भगवान विष्णु की पूजा करना कार्यक्षेत्र में तरक्की और
धन-संपत्ति की प्राप्ति का कारण बनता है।
2. भगवान विष्णु के मंत्र का जाप: आमलकी एकादशी के दिन विष्णु भगवान के मंत्र ॐ नमो भगवते
वासुदेवाय का 21 माला जाप करें। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-
समृद्धि बनी रहती है।
3. शिव पूजा के उपाय: आर्थिक संकट से जूझ रहे व्यक्तियों को आमलकी एकादशी के दिन भगवान
शिव का जल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही बेलपत्र अर्पित करें और भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त
करें।
कर्ज से मुक्ति और धन लाभ के उपाय :
एकादशी के दिन प्रात: भगवान विष्णु की पूजा करें और रात्रि में नौ बत्तियों का दीपक जलाएं। एक
अन्य दीपक जलाकर पूरी रात जलता रहने दें। इससे लक्ष्मी माता की कृपा प्राप्त होती है और धन-
संपत्ति की प्राप्ति होती है।
कर्ज मुक्ति के उपाय: यदि आप कर्ज से परेशान हैं, तो एक लोटा जल में थोड़ी सी चीनी डालकर उस
जल को पीपल के वृक्ष में अर्पित करें और संध्या समय पीपल की जड़ में घी का दीपक जलाएं।
इससे कर्ज मुक्ति के साथ-साथ आर्थिक संकट दूर होते हैं।
आमलकी एकादशी के दिन किए गए उपायों से न केवल व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है, बल्कि उसे
पुण्य, सुख, समृद्धि, और मनोकामना पूर्ति भी होती है। भगवान विष्णु की पूजा और आंवले के वृक्ष की
विशेष पूजा से जीवन में सफलता के नए द्वार खुलते हैं। उपरोक्त उपायों को करके आप अपने जीवन में
सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।
संपर्क करें:
आपको और अधिक जानकारी या व्यक्तिगत मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, तो पुष्कर की लाल-किताब
ज्योतिर्विद भाविका राजगुरु से संपर्क करें।
Opmerkingen